Tue. Mar 3rd, 2026

पावन रथ को हरी झण्डी दिखाकर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया रवाना।

प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण से गुरूवार को पावन रथ को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने हरी झण्डी दिखाकर पावन रथ का विदा करते हुए कहा कि झारखण्ड के वीर शहीदो और वीर सपुतो को श्रद्धांजलि दी जा रही है। सभी प्रखण्ड से पवित्र मिट्टी जो संग्रहित किये गये थे, उसे रांची स्थित बिरसा मुण्डा जेल संग्राहलय जिला स्तर संग्रहित पावन को रांची भेजा गया। इस अवसर पर अपरसमाहर्ता जुगनू मिंज, जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सागा, जिला योजना पदाधिकारी बिजय कुमार बेक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी, अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो, बिनिता सिंह आदि उपस्थित थे।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!