Tue. Jan 27th, 2026

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है: उपायुक्त

20200119 195501 COLLAGE compress21 | Rashtra Samarpan News

–रितेश कश्यप


रामगढ़। पल्स पोलियो अभियान को लेकर पूरा देश इसे जड़ से खत्म करने के लिए उमड़ पड़ा है। भारत में  सभी जगहों पर  इस अभियान को लेकर  जागरूकता  फैलाई जा रही है और कोई भी बच्चा जो जीरो से लेकर 5 वर्ष तक का हो ना छूटे ऐसा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ के नई सराय करमाली टोला, रामगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 274, पोलियो बूथ संख्या 62 में रामगढ़ उपायुक्त संदीप सिंह  एवं सिविल सर्जन   डॉ नीलम चौधरी ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर पल्स पोलियो अभियान 2020 का विधिवत उद्घाटन किया।  उपायुक्त ने लोगों को पल्स पोलियो के प्रसिद्ध नारे से संबोधित करते हुए कहा कि एक भी बच्चा छूटे ना सुरक्षा चक्र टूटे ना। यानी 0 से 5 साल तक के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करना हमारा लक्ष्य है।  उन्होंने मौजूद जनता से अपील किया कि इस अभियान के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा और इस अभियान को सफल बनाना होगा।
मंच का संचालन कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने लोगों के बीच पोलियो से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा पोलियो बीमारी का कोई इलाज नहीं होता , बचाव ही इसका इलाज है । आगे बताया कि यह ब्रेन एवं स्पाइनल कॉर्ड को प्रभावित करता है ,जिसके चलते शरीर का कोई अंग सुस्त या ढीला पड़ जाता है, जिसको पैरालिसिस बोलते हैं । भारत में पोलियो को जड़ से समाप्त कर दिया गया है लेकिन विश्व के 3 देश अफगानिस्तान , पाकिस्तान एवं नाइजीरिया में यह अभी भी एंडेमिक है। ऐसे में पोलियो वायरस फिर से हमारे भारतवर्ष में प्रवेश कर नहीं जाए इसके लिए हमें अपने भारत वर्ष  के जीरो से 5 साल के सारे बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक खिलाई जानी चाहिए ,ताकि उनका इम्यूनिटी यानी रोग से लड़ने की ताकत और सुदृढ़ हो सके।

इसके बाद स्थानीय लोगों के आग्रह पर उपायुक्त कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद  मदरसा भी गए जहां पर पढ़ने वाले बच्चों ने भारत के राष्ट्रगान जन गण मन गाकर उपायुक्त का स्वागत किया गया जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे  से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। अंत में मदरसा से संबंधित लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त संदीप सिंह से साझा किया।

डॉ मृत्युंजय सिंह  ने बताया कि रामगढ़ प्रखंड से आज कुल  49,889 बच्चों ने पोलियो की खुराक ली जो कि लक्ष्य का 91% है। जबकि करमाली टोला नईसराय  बूथ नंबर  62 पर  185 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो वहां के अनुसार लक्ष्य का 95% है। सिविल सर्जन  डॉ नीलम चौधरी ने कहा कि शनिवार को यह अभियान सफल रहा बाकी बचे 2 दिनों में जिले के सारे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया की 0 से 5 साल के सारे बच्चे को घर घर जाकर  सहिया के माध्यम से पोलियो की खुराक  पिलाया  जाना तय किया गया है और इसे भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया जाएगा।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!