Fri. Feb 13th, 2026

अवैध शराब और गांजा बेचने और बनाने वालों की अब खैर नहीं : पुलिस अधीक्षक


sp ramgarh on crime | Rashtra Samarpan News



किसी भी थाने में कोई
असुविधा होने जनता सीधे मुझे करे संपर्क : प्रभात कुमार
 

–रितेश कश्यप 

रामगढ । जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के क्रियाकलापों की चर्चा पूरे जिले में जोरों पर है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जिले मेंअपराधों में कमी तो आई ही है साथ ही अब अवैध शराब , गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्र में छापामारी अभियान शुरू हो चुका है। जिला पुलिस बल द्वारा इस अभियान के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पिछले दो दिनों से चल रही इस छापामारी अभियान के तहत बरलांगा थाना क्षेत्र, भदानी नगर थाना क्षेत्र , वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र, पतरातू के बासल थाना क्षेत्र, भुरकुंडा ओपी क्षेत्र, बरकाकाना ओपी क्षेत्र, गोला थाना क्षेत्र, बरलंगा थाना क्षेत्र, मांडू थाना क्षेत्र, रामगढ़ थाना क्षेत्र , सौंदा डी, गिद्दी थाना क्षेत्र, रजरप्पा थाना क्षेत्र आदि स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में दर्जनों अवैध शराब के अड्डों को ध्वस्त किया गया और भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा, विदेशी शराब आदि बरामद किए गए। इसके साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के सामान को भी नष्ट किया गया। इस घटना के दौरान दर्जनों की संख्या में अवैध शराब एवं गांजा कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़े। 

 रामगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के आने के बाद जिले भर में अपराध में भी काफी कमी देखी गई है। प्रभात कुमार ने बताया की समय-समय पर इस तरह की छापामारी अभियान चलाई जाती रहेगी ताकि जिले में शांति बहाल रह सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। पुलिस अधीक्षक से बात करने पर उन्होंने बताया कि जिले में कई थाना को मॉडल थाना बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है जिसमे हर प्रकार से जनता के सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा । साथ ही उन्होंने बताया कि थाने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने के बाद रामगढ़ की जनता उनसे सीधे संपर्क कर किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकती है। इस तरह की छापामारी अभियान और जिले के लोगों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के काम के सकारात्मक चर्चे जिले भर में सुनने को मिल रही है।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!